सोनपुर के दु:खहरणी माता मंदिर में शोभायात्रा समिति की बैठक
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित स्थानीय राहर दियर चौक स्थित दु:खहरणी माता मंदिर परिसर में 31 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता उप प्रमुख रणजीत राय ने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रणजीत राय ने कहा कि इस बार की शोभायात्रा पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य होगी, जिसकी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। बैठक का संचालन करते हुए यात्रा संयोजक डॉ अवधेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा में कुछ नई झांकियां भी शामिल की जाएंगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा आगामी 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे राहर दियारा स्थित दु:खहरणी माता एवं राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा पहाड़ीचक, शाहपुर, भरपुरा, लालू यादव चौक, गोला बाजार, रजिस्ट्री बाजार होते सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र राय ने कहा कि सोनपुर की जनता उल्लास के साथ शोभायात्रा का इंतजार कर रहे हैं। इस बार शोभायात्रा में रथ पूरे यात्रा के आकर्षण का केंद्र रहेगा। बैठक में वैभव सिंह, सरपंच मनोज कुमार, मुखिया दिनेश राय, गौरव कुमार, सतीश कुमार, राजीव कुमार, निखिल कुमार, निलेश कुमार, अरुण राय, रूपेश यादव, अभिषेक कुमार, राजवीर कुमार, राकेश कुमार, मंटू कुमार, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, अभिषेक यादव, अविनाश कुमार, अमोद गोप, सुमित कुमार, अमित कुमार, रजनीश कुमार, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply