Advertisement

शिक्षक दिवस पर संत जेवियर्स में सजा सम्मान का मंच, शिक्षकों के योगदान को नमन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत जेवियर्स विद्यालय बोकारो में शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को स्कूल काउंसिल की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटिका सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि चरित्र और भविष्य का निर्माण भी करते हैं।

मौके पर विशेष नाटिका और म्यूजिक क्लब की गीत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षकों के लिए खेल व मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस दौरान बबिता झा, रेणु बहल और कार्यालय स्टाफ सरिता डुंगडुंग के 25 वर्षों के समर्पित सेवाकाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर फादर थॉमस, उप-प्रधानाचार्य देबाशीष गुप्ता सहित शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *