शिक्षक सम्मान व् 12वीं महावीर मांझी मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो पंचायत के गर्री में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को 12 वीं महावीर मांझी मेमोरियल एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान एवं खेल कूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अथिति बोकारो जिला खेल अधिकारी हेमलता बुन, वशिष्ठ अतिथि जिला परिषद सदस्य सह जेएमएम केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मुर्मू उपस्थित थे। मौके पर अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं पूर्व शिक्षक स्व. महावीर माझी के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त करते हुये बॉल को किक मारकर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार फाइनल मैच लग्जरी एफसी क्लब बंगाल ब्रदर्स तथा बाबा तिलका मांझी क्लब के बीच खेला गया, जहां दोनों टीम बराबर पर रहा। कमिटी के द्वारा पेनल्टी शूट मे मौका दिया गया। जहां लग्जरी एफसी क्लब ने विजय हासिल कर लिया। इस अवसर पर जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि गर्री बस्ती के समीप प्रत्येक वर्ष पूर्व शिक्षक स्व. महावीर मांझी की याद में फुटबॉल टूर्नामेंट, शिक्षक सम्मान तथा खेल कूद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। कहा कि मैच में खेल को खेल के भवनाओं से खेलना चाहिए। कहा कि फुटबॉल खेल झारखंड का घरोहर है, इसे बचा कर रखना है।
मुर्मू ने जानकारी देते बताया कि पूर्व शिक्षक स्व. महावीर मांझी ने एक सुदूर क्षेत्र जहां घने जंगल के गांव में बसे और कड़ी मेहनत के साथ दूर रास्ता तय कर पढ़ाई कर शिक्षक बने। शिक्षक बनने के बाद अपने तथा इर्दगिर्द के गांवों के बच्चों तथा बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित कर पढ़ाने का काम किये। उन्होंने कहा कि खेल कूद सांस्कृतिक कार्यक्रमो को बढ़ावा एवं जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष खेल का आयोजन करते आये है।
इस अवसर पर वीर सिध्दू कान्हू क्लब के आयोजक अजीत मुर्मू, सुमित मुर्मू, राहुल मुर्मू, महेश मरांडी, रंजीत मुर्मू, दिनेश सोरेन, चंद्र मोहन मरांडी, लखनदार मरांडी, दीपक मुर्मू, अमर सिंह, सावित्री मर्मू, मनोहर टुडू, विनोद मुर्मू, सिकंदर मुर्मू, महानंद हेंब्रम, बाबूचंद मुर्मू आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply