Advertisement

शिक्षक-अभिभावक बैठक में समृद्ध शैक्षिक सरोकार व् अनुशासन पर जोर

पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में गोष्ठी का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में 16 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन केंद्र में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन तथा अनुशासन रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा द्वारा गाये मंगलाचरण से गोष्ठी की शुरुआत की गयी। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्राचार्य फारुक अंसारी ने बच्चों के उन्नयन में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला एवं उनसे बेहतर पाल्य सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्राचार्य अंसारी ने कहा कि विद्यालय नित्य – प्रतिदिन छात्र हित में और ज्यादा मेहनत एवं प्रयास करने को कृत संकल्पित है। संचालक रामबाबू शुक्ल ने अभिभावकों से विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर चर्चा की एवं विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों से अवगत कराया। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने सभी अभिभावकों से संकल्पित प्रयत्न करने का आह्वान किया और कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी लगातार कठिन परिश्रम कर रहे हैं।
आयोजन में महाकांत झा, अशोक कुमार रजवार, कैलाश कुमार, अमित कुमार, खुर्शीद रज़ा, सन्नी शरण, रितेश कुमार महथा, नितेश कुमार प्रजापति, कुमार राजेश समेत अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की महती भूमिका रही।

इधर, ईको क्लब के तत्वावधान में 16 सितंबर को विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल शिक्षक महाकांत झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य फारुक अंसारी, रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, कैलाश कुमार, सुमन कुमारी, सुजाता कुमारी, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित थे। दामोदर सदन ने प्रथम, कोयल सदन ने द्वितीय एवं शंख सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर वृक्षारोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *