Advertisement

 वारिसनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाकपा माले-सुरेन्द्र

एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में वारिसनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाकपा माले। उक्त जानकारी भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने 26 सितंबर की संध्या जगत प्रहरी से बातचीत में दी।
सिंह ने कहा कि महागठबंधन की ओर से यह सीट भाकपा माले को मिलने की पूरी संभावना है। इसकी तैयारी भाकपा माले ने तेज कर दी है। माले नेता सिंह ने बताया कि पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा के पर्यवेक्षण एवं जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता में 26 सितंबर (September) को शहर के मालगोदाम चौक पर जिला कमिटी की बैठक में इस सीट को अपने झोली में करने के लिए माले कार्यकर्ताओं को कमर कस कर मैदान में उतरने का आह्वान किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से बंदना सिंह, फिरोजा बेगम, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, फूल बाबू सिंह, जीबछ पासवान, रामचंद्र पासवान, प्रेमानंद सिंह, सत्यनारायण महतो, अमित कुमार, उपेंद्र राय, सुखलाल यादव, राम कुमार, आशिफ होदा, सुनील कुमार, फूलेंद्र प्रसाद सिंह, महावीर पोद्दार, राजकुमार चौधरी, मिथिलेश कुमार, शिवजी राय, ब्रजकिशोर चौहान आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर माले पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेन्द्र झा ने कहा कि भाकपा माले सदैव दलित, गरीब, छात्र, नौजवान, महिला, मजदूर, किसानों के हितों के साथ लोकतंत्र, संविधान बचाने, शिक्षा, रोजगार, मान-सम्मान, मानवाधिकार की लड़ाई लड़ती रही है। लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह है। भाजपा और संघ के विघटनकारी, फासीवादी मुद्दे के खिलाफ कमर कस कर भाकपा माले लड़ती रहेगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि भाकपा माले जिले के वारिसनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। माले को महागठबंधन की ओर से यह सीट मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को लेकर पार्टी केंद्रीय कमिटी निर्णय लेगी। जिला कमिटी द्वारा चयनित नाम केंद्रीय कमिटी को भेज दिया गया है। उनमें से एक उम्मीदवार तय कर पार्टी जल्द इसकी घोषणा करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *