मकई बाड़ी में बकरी चरा रही थी दुखनी, घटना से गांव में पसरा मातम
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना गांव में 19 सितंबर को वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान टांगटोना रहिवासी दिनेश महतो की पत्नी दुखनी देवी के रूप में की गयी है। उक्त घटना में तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दुखनी गांव के समीप मकई की बाड़ी में बकरी चरा रही थी। इस दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से दुखनी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ घास चर रही तीन बकरियां भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बोकारो जिला तथा कसमार प्रखंड प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।दूसरी ओर वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए प्रशासन से मृतका के आश्रितों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि दुखनी की मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और प्रशासन को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए। महतो ने वज्रपात से मरी तीनों बकरियों के लिए भी नियमानुसार मुआवजा या सहायता राशि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में मानव जीवन के साथ पशुधन की क्षति भी ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मृतका के परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने तथा पशुधन की क्षति की भरपाई के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
![]()













Leave a Reply