Advertisement

लोक संवाद में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्या, 35 मामलों की सुनवाई

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालाय में 29 सितंबर को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्या क्रमवार सुनी। कार्यक्रम में कुल 35 मामलों पर सुनवाई की गयी।

जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रहिवासियों ने अंचल, भूमि अतिक्रमण, राजस्व, सीएसआर, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

उपायुक्त ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों एवं आवेदनों का नियम सम्मत, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि जांच अथवा अन्य प्रक्रिया आवश्यक होने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदकों को भी जानकारी देने को कहा गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि लोक संवाद कार्यक्रम आमजनों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का प्रभावी मंच है। प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र जनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में डीडीसी शताब्दी मजूमदार, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, जन शिकायत प्रभारी हेमलता बून, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *