रंजन वर्मा/कसमार(बोकारो)। चंदा चोरी और एमएमडीआर बिल के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सात सितंबर को राजधानी रांची में लोक भवन घेराव करेगी। आंदोलन की तैयारियों को लेकर 5 सितंबर को सर्किट हाउस बोकारो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लोक भवन घेराव में प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बोकारो से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। महथा ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज के हितों तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के मूल रहिवासियों के अधिकार और प्राकृतिक संसाधनों पर किसी भी प्रकार का कब्जा या लूट स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply