रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बाधडीह नॉर्थ ग्राम पंचायत अंतर्गत राजवाड़ीडीह टोला में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने 28 सितंबर को एसवीएस ग्रुप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान की कार्यक्षमता के साथ-साथ वहां उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया।
बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने हर घर नल से जल कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीडीसी मजूमदार ने संबंधित अधिकारियों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply