मुश्ताक खान/मुंबई। 1968 में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म ‘राजा और रंक’ का दिल छु लेने वाला प्रसिद्ध गाना “तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है, प्यारी-प्यारी है ओ माँ, ओ माँ, ओ माँ, कि तर्ज पर भावना ट्रस्ट द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज, के छात्रों “एक पेड़ माँ के नाम” से रोपण किया। इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं और संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का है। हालांकि फिल्म ‘राजा और रंक’ के गाने को सुरों कि मल्लिका लता मंगेशकर ने गाया है। इसी के तर्ज पर NSS फाउंडेशन डे के मौके पर, देवनार के भावना ट्रस्ट डिग्री कॉलेज के छात्रों मानखुर्द में चिल्ड्रन एड सोसाइटी में सरकारी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पौधा रोपण किया।
गौरतलब है कि एक तरफ मुंबईकर गणेशोत्सव कि धूम में मस्त थे, वहीं भावना ट्रस्ट के डिग्री कॉलेज के छात्रों ने NSS स्थापना दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” पौधा रोपन किया। पौधा रोपन का मुख्य उद्देश छात्रों में पर्यावरण के बारे में जागरूक करना, इसका संरक्षण और स्वस्थ्य समाज बनाने में अपना योगदान देना था। NSS फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर मानखुर्द में चिल्ड्रन एड सोसाइटी में छात्रों ने परिसर कि मिटटी का मुआइना कर कुल 30 पौधे लगाए।
इस तरह छात्रों ने अपनी भागीदारी से पर्यावरण को बचाने में अपना अहम योगदान दिया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अरुणा जे. सिंघम ने छात्रों मार्गदर्शन करते हुए पौधों को बचाने व इसकी रक्षा करने के गुण भी बताये। इस कार्यक्रम को NSS अधिकारी गौरव आर. सिंह, दीपक यादव, मिस संदीपा वाघमारे और मिस गौरी अवद के मार्गदर्शन किया गया।
Tegs: #Students planted trees under the “Ek Ped Maa Ke Naam” (A Tree in Mother’s Name) initiative at the Children’s Aid Society in Mankhurd.
![]()













Leave a Reply