Advertisement

मध्य विद्यालय राधानगर व् उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगली में तंबाकू जागरूकता सेमिनार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में 16 सितंबर को तंबाकू जागरूकता सेमिनार का आयोजन जिला के दो विद्यालयों में किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में मध्य विद्यालय राधानगर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय करगली में तंबाकू के दुष्परिणाम विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परामर्शी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम बोकारो मोहम्मद असलम ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्परिणामों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कम उम्र में तंबाकू का सेवन शुरू करने से बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं आसपास के रहिवासियों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
इस दौरान सीएचओ दीप्ति नेहा एवं सीएचओ ज्ञानसी सिंह ने भी विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

उपरोक्त ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार में विद्यार्थियों को सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा, पान मसाला एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के बारे में बताया गया। साथ ही कोटपा-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को तंबाकू मुक्त रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में संबंधित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा समाज में तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *