Advertisement

भारत माता मंदिर को पर्यटक स्थल में शामिल करने को ले मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट दो नंबर स्थित भारत माता मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर भारत माता मंदिर को पर्यटक स्थल में शामिल करने की मांग की है।

मंदिर न्यास समिति अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने 4 सितंबर को बताया कि तेनुघाट दो नंबर शिविर में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अनिरुद्ध पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी सुनंदनी देवी की प्रेरणा से भारत माता मंदिर की स्थापना की गई थी। भारत माता की मंदिर के रख रखाव के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसका नाम भारत माता न्यास परिषद उत्तरी शिविर तेनुघाट है। जहां प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं 15 नवंबर भगवान बिरसा की जयंती तथा झारखंड स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस मंदिर परिसर में भारत माता की मंदिर के साथ-साथ महात्मा गांधी एवं भगवान बिरसा की प्रतिमा भी स्थापित है।

उन्होंने कहा कि इस मंदिर को झारखंड पर्यटक स्थल की सूची में शामिल करने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें यह दर्शाया गया है कि भारत माता की मंदिर की स्थिति काफी दयनीय है। इसके सुधार के लिए उचित कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *