एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली गेट स्थित घुटिया टाड कॉलोनी रहिवासी अविनाश तिवारी उर्फ टुनटुन तिवारी को भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने मनोनयन पत्र जारी किया है।
इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने 23 सितंबर को पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित कार्यालय मे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष टुनटुन तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है और मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मिलने वाले सभी दिशा -निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष का स्वागत करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार व दिनेश यादव, शिव लाल रविदास, प्राण गिरि, श्रीकांत सिंह यादव, अशोक रविदास, नवल किशोर सिंह, रामू तांती, लाल मोहन महतो, चंदन राम, झब्बू तिवारी, अशोक मिश्रा, भरत वर्मा, चंदन राम, विकास सिंह, मदन गुप्ता, तरुण चक्रवती, रोहित मित्तल, मनोज रवानी, मदन खुराना, सूरज प्रताप सिंह, नितेश सिंह, दीनबंधु पांडेय, सहित अन्य दर्जनो मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply