Advertisement

बोकारो में साधु बनकर महिला से ठगी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र में साधु का भेष धारण कर महिला से आभूषण ठगने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना क्षेत्र के कैंप टू रहिवासी बबीता देवी को आशीर्वाद देकर परेशानियां दूर करने का झांसा दिया और सोने का मंगलसूत्र व कान का टॉप्स ठग लिया।

बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने 31 अक्टूबर को बताया कि दोनों आरोपियों ने महिला को आभूषण के बदले साड़ी में पीतल के 10 लॉकेट बांधकर दिए और शाम पांच बजे के बाद खोलने को कहा। साड़ी खोलने पर महिला को ठगी का पता चला, जिसके बाद बीएस सिटी थाना में कांड संख्या 234/26 दर्ज किया गया।

मामले को लेकर नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर बालीडीह रेलवे स्टेशन के समीप तंबू से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बिहार के गया रहिवासी शम्भु लाठौर और गयालाल लाठौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने के आभूषण, 40 पीतल के लॉकेट, ताबीज, अंगूठियां और रंगीन पत्थर बरामद किए हैं। डीएसपी ने आमजनों से ऐसे ठगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *