Advertisement

बीबीएमकेयू में प्री-आरडी शिविर चयन प्रक्रिया का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) धनबाद में 4 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (प्री-आरडी) शिविर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कॉलेज के पुरुष और महिला स्वयं सेवक अपने कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ उपस्थित हुए।

उक्त जानकारी बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला यह एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने बताया कि देश की राजधानी नई दिल्ली में आगामी 26 जनवरी 2027 को होनेवाली मुख्य गणतंत्र परेड के लिए योग्य स्वयं सेवकों का चयन व उन्हें प्रशिक्षित करना है। इसमें स्वयं सेवकों की शारीरिक क्षमता, मार्च पास्ट (परेड), अनुशासन, व्यक्तित्व व सांस्कृतिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया की मेजबानी विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग को क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना बिहार झारखंड, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने दी है जो आगामी 8 सितंबर को आयोजित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *