एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय मे 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जागरूकता रैली निकाली गयी तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जीएम एस के झा सहित अन्य अघिकारियो और कर्मचारियो ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद देशभक्ति के नारे लगाए। एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देश की एकता, हमारी पहचान और जाति-धर्म का भेद मिटाओ, भारत को एक बनाओ जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इसके बाद कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली करगली गेट गाँधी चौक पहुंची। पुनः वहां से वापस कार्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजनों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जीएम प्रोडक्शन सुधीर कुमार सिंहा, एसओ भू-राजस्व शंकर कुमार, एरिया सेल ऑफिसर वी एन पांडेय, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओसी मनोज कुमार, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
![]()













Leave a Reply