Advertisement

बिहार के लखीसराय में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का दौरा

पत्रकारों द्वारा अशोक धाम व् लाली पहाड़ी के वैभव का अवलोकन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन (एआईजेयु) के तत्वावधान में बांग्लादेश, नेपाल और भूटान सहित देश-विदेश से आए पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल मुंगेर प्रमंडल के हद में लखीसराय जिला मुख्यालय पहुंचा। जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी (डीएम) शैलेंद्र कुमार ने 23 सितंबर को अपने कार्यालय कक्ष में पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी पत्रकारों का स्वागत एवं सम्मान किया।

जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एआईजेयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत सम्राट कर रहे थे, जबकि टीम का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशि भूषण कुमार एवं पुरातत्वविद् डॉ अरुण कुमार ने किया। प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजू लामा, बांग्लादेश के पत्रकार मोहम्मद अब्दुल रहमान, ढाका से एमके सिद्दीकी, नेपाल के वीरगंज से रुद्रा सुविद, आलम अंसारी सहित अन्य पत्रकारगण शामिल थे।

बताया जाता है कि पत्रकारों के दल ने जिले की प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर इंद्रदम्नेश्वर महादेव अशोकधाम मंदिर का भ्रमण किया। वहां मौजूद प्राचीन मूर्तियों एवं अवशेषों के बारे में पुरातत्वविद् डॉ अरुण कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने लाली पहाड़ी का दौरा किया, जहां पुरातात्विक खुदाई में मिले महिला बौद्ध भिक्षुओं के प्राचीन छात्रावास का गहन निरीक्षण किया गया।

डॉ अरुण कुमार ने बताया कि यह बिहार में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा महिला बौद्ध छात्रावास अवशेष है, जो भविष्य में एक महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने सभी पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जमालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन में विश्व शांति और लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया की भूमिका पर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। कहा कि वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में पत्रकारों द्वारा शांति का संदेश देना सराहनीय पहल है। दौरे में एआईजेयु के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुनील कुमार, जिला प्रधान महासचिव अमलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार, हिमांशु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *