Advertisement

बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती

हरिहरनाथ मंदिर प्रांगण में अंत्योदय दिवस पर चला स्वच्छता अभियान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रांगण में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर के समक्ष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह उर्फ बबलू ने की।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के गायन के साथ की गयी। कार्यक्रम के उपरांत मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष पार्टी इस दिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाती है। कहा कि एकात्म मानववाद संपूर्ण जीवन-दृष्टि का दर्शन है, जिसका पूर्ण वैज्ञानिक विवेचन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था। इसी विचार को सम्मान देने और उनके योगदान को याद रखने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस घोषित किया था।

भाजपा बिहार प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि समाज के सबसे कमजोर तबके को सशक्त बनाना ही असली विकास है। मौके पर मंदिर के मुख्य अर्चक सुशील चंद्र शास्त्री, बाबा पवन ओझा, जिला मंत्री राजीव सिंह, सोनपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू सहित संजीव कुमार सिंह, नरेश सिंह, धनंजय सिंह, दिव्यांशु गौतम, ज्ञान सागर सिंह, विजय रंजन सिंह, उमाशंकर सिंह, सत्येंद्र सिंह, मंगल राय, पवन सिंह गगन, राणा विमल सिंह, कांति देवी, तनिश कुमार, विनय तिवारी, राम भजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *