Advertisement

पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय ने चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह को किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के नव नियुक्त चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह लगातार चौथी बार भारी मतों से जीत हासिल की है। सिंह के विजय हासिल करने पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने 31 अक्टूबर को उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने संजय सिंह को अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर उनकी जीत पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व सांसद ने विश्वास जताया कि संजय सिंह अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से चैंबर के कार्यों को नई दिशा देंगे। उनकी जीत व्यापारियों के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। इस अवसर पर उन्होंने संजय सिंह को आगामी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं देते हुए व्यापारिक हितों और क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *