Advertisement

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संत जेवियर्स के छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संत जेवियर्स विद्यालय बोकारो के छात्रों ने 15 सितंबर को पर्यावरण जागरूकता मानव श्रृंखला का आयोजन किया।

विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे के मार्गदर्शन में बोकारो के सेक्टर वन राम मंदिर से पथरकट्टा चौक तक आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता निभाई।

बताया जाता है कि मानव श्रृंखला में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक शिक्षा, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चेतना से जुड़े संदेशों वाले बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक एवं ठोस प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुशासित और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने राहगीरों का ध्यान आकर्षित किया। राहगीरों ने विद्यालय की इस नेक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण योद्धा बनने के लिए प्रेरित करना तथा उनमें पर्यावरण संरक्षण, जलवायु न्याय एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। मौके पर फादर थॉमस रॉड्रिक्स, उप-प्रधानाचार्य देबाशीष गुप्ता सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *