प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू रहिवासी प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी रतनलाल जैन का 15 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन का कारण ब्रेन हैंब्रेज होना बताया जा रहा है। वे 89 वर्ष के थे।
कपड़ा व्यवसायी के निधन की खबर से पूरे पेटरवार क्षेत्र में शोक छा गया है। बताया गया कि बीते 10 सितंबर को उन्हें झारखंड की राजधानी रांची के इरबा स्थित वेदांता में ईलाज उपरांत घर लाया गया था। उनके निधन से पेटरवार के अधिकांश व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखी।
गोमिया के वर्तमान विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, बबीता देवी, समाजसेवी शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिंहा सहित क्षेत्र के अनेकों गणमान्य जनों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। परिजनों द्वारा इसी दिन दिवंगत का अंतिम संस्कार चरगी स्थित मुक्तिधाम में सैकड़ों गणमान्य जनों की उपस्थिति में कर दिया गया।
![]()













Leave a Reply