Advertisement

थर्मल प्लांट में हादसा, छाई लोड हाइवा के चपेट में आने से 3 ठेका मजदूर घायल

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के बोकारो थर्मल पावर प्लांट के अन्दर हाइवा डंपर के चपेट में आने से 16 सितंबर को बाइक सवार तीन ठेका मजदूर घायल हो गए। तीनों मजदूर ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे कि बोकारो प्लांट के अन्दर कोल हैंडलिंग प्लांट (सीएचपी) मुख्य सड़क में एक छाई लोड हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ठेका मजदूर लखन यादव, जावेद अंसारी एवं मो. चांद अंसारी घायल हो गए।

घायलों को डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाज करवाया गया। सहयोगी मजदूर रामू राम ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त हाइवा डीवीसी के एस पौंड से छाई लेकर बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर आ रही थी, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *