एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 16 एवं 18 सितंबर को विद्यार्थियों के आधार एमबीयू (मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट) को अद्यतन करने के उद्देश्य से विशेष एमबीयू अपडेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक बी. के. दसौंधी ने 16 सितंबर को बताया कि विद्यालय के सीनियर विंग स्थित सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी कार्यालय (एआरओ ऑफिस) में आयोजित शिविर के माध्यम से उन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट किया जा रहा है, जिनका एमबीयू अभी तक लंबित है।
कहा कि शिविर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तथा 18 सितंबर को कक्षा तृतीय से कक्षा षष्ठम तक के विद्यार्थियों के आधार एमबीयू अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर का समय प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित है। एक दिन में अधिकतम 40 विद्यार्थियों का एमबीयू अपडेट किया जाएगा। कक्षा षष्ठम के विद्यार्थियों का अपडेट परीक्षा समाप्त होने के पश्चात किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ शिविर में उपस्थित होना है तथा उनके अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य है।
आयोजित शिविर के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सह डीएवी झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने कहा कि आधार एमबीयू विद्यार्थियों के लिए एक आवश्यक प्रक्रिया है। उन्होंने अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाने तथा विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधा का समय पर लाभ उठाने का आग्रह किया।
शिविर के सफल संचालन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पंकज कुमार, नागेंद्र प्रसाद, डॉ आर.एस. मिश्रा, जितेंद्र दुबे, राकेश रंजन, कार्यालय कर्मी लाल बाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार, चंचल मन्ना, दीपक कुमार, फिरोज आलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से इस आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित होने की अपील की।
![]()













Leave a Reply