निरीक्षण क्रम में संरक्षा और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 31 अक्टूबर को सोनपुर- बरौनी एवं बरौनी- मुंगेर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सोनपुर स्टेशन, सबदलपुर जंक्शन और महत्वपूर्ण मुंगेर रेल पुल का सघन निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान डीआरएम ने रेलखंड पर रेल परिचालन की स्थिति, संरक्षा व्यवस्था, रेलवे परिसंपत्तियों के रख-रखाव और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। डीआरएम ने संबंधित रेल खंडों एवं महत्वपूर्ण रेल परिसंपत्तियों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सुरक्षित, सुचारु और समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोनपुर रेल प्रशासन के अनुसार इस तरह के निरीक्षणों का उद्देश्य संरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन, रेल परिसंपत्तियों का बेहतर रख-रखाव और यात्रियों को सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।
![]()













Leave a Reply