Advertisement

ट्रक चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर, 136 चालको की स्क्रीनिंग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ट्रक चालकों के नेत्र स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने 24 सितंबर को डालमिया सीमेंट (भारत) प्लांट के बाहर प्रोजेक्ट उजाला-विजन स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया।

बेटर विजन के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 136 ट्रक चालकों की आंखों की जांच की गई। विशेषज्ञों ने जांच के साथ दृष्टि संबंधी समस्याओं, नियमित नेत्र परीक्षण और आवश्यक सावधानियों को लेकर चालकों को परामर्श दिया।
क्लब अध्यक्ष रोटरी मोहित अग्रवाल ने कहा कि पेशेवर चालक लंबे समय तक सड़क पर रहते हैं, इसलिए उनकी दृष्टि का स्पष्ट और स्वस्थ होना सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बेहतर दृष्टि से चालकों के साथ अन्य राहगीरों की यात्रा भी सुरक्षित होगी। क्लब ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए बोकारो के बालिडीह स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट और बेटर विजन के प्रति आभार जताया। यह पहल रोटरी के स्वयं से पहले सेवा के ध्येय को दर्शाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *