Advertisement

झुंझको रैली में स्व. दुर्गा सिंह घटवार के आदर्शो व् संदेशों को अपनाने पर बल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। स्व. दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी द्वारा पूरे झारखंड राज्य में जन-जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको ग्राम में यह अभियान चलाया गया।

अकाडमी प्रभारी यमुना प्रसाद राय के नेतृत्व में संकल्प कलश एवं स्व. दुर्गा सिंह का चित्र हाथ में लिए बैनर एवं ढोलक, मांदर के साथ काफी संख्या में महिला, पुरुष समूह बनाकर स्थानीय मंदिर टोला स्थित शिवालय में दर्शन कर जयकारे के साथ मंदिर टोला, सुशारी टोला, मड़ई टोला,हरिन कटवा, बड़कीटांड़, ढांगामहुआ आदि टोलों में रैली को भ्रमण कराया गया।

बता दें कि, स्व. दुर्गा सिंह घटवार प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति समर्पित भाव से इसे बढ़ावा देते रहे। इनके नाम पर झुंझको में एक शिक्षण संस्थान खोले जाने पर बल दिया गया। मौके पर गंगाधर सिंह, सागर सिंह, मनोज सिंह, दुलु सिंह, दुलारचंद सिंह, मनसू सिंह, सनी सिंह, सहदेव सिंह, शंभू सिंह, राजु सिंह, सकून रजवार, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, नंदनी महिला ग्रुप की पूजा कुमारी, चरकी देवी, संतोषी देवी, तिलोचना देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, पेशियां देवी, बीणा देवी, नूनीबाला देवी, अनीता देवी, चंपा, निर्मला, सुभद्रा, बसंती, रुक्मिणी देवी सहित सैकड़ो महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *