रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड राज्य जूनियर बालक कबड्डी टीम 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 31 अक्टूबर को कोशी एक्सप्रेस से बिहार की राजधानी पटना रवाना हो गयी। प्रतियोगिता एक से 4 नवंबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।
बोकारो रेलवे स्टेशन पर जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से उपलब्ध कराई गई खेल किट खिलाड़ियों को वितरित की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर एवं चेयरमैन बिपिन कुमार सिंह ने भी टीम का उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि बीते 22 से 30 अक्टूबर तक बोकारो के सेक्टर-8 कबड्डी मैदान में टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। टीम में कप्तान कुलदीप कुमार सहित बोकारो के गोलू कुमार, अंशु कुमार और काजू सिंह राणा शामिल हैं। प्रशिक्षक विक्की कुमार पांडेय तथा टीम मैनेजर राहुल कुमार गोप हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित कुल 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
![]()













Leave a Reply