Advertisement

झारखंड के लापता रोहित की तालाश में वडाला पुलिस

मुश्ताक खान/मुंबई। करीब दो दशक पूर्व रोहित नेपाली मंडल आर्थिक तंगियों से छुटकारा पाने के लिए महानगर मुंबई का रुख किया था, जो पिछले 10 सितंबर को वडाला पूर्व के वायस टॉवर, लोढ़ा जंक्शन के पास से लापता है। रोहित के गांव के लोगों ने इस बात कि सुचना वडाला टी टी पुलिस में दर्ज कराई है। इस मामले कि जांच पुलिस उप निरीक्षक विकास कांबले कर रहे हैं। कांबले को विश्वास हैं कि उनकी मेहनत रंग लाएगी। इसके आलावा रोहित को जानने वाले रिश्तेदार, दोस्त व अन्य लोग भी अपने -अपने स्तर से उसकी तालाश में जुटे हैं।

परिवारिक पृष्ट भूमि को सुधरने के लिए करीब दो दशक पूर्व रोहित नेपाली मंडल देश कि आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई का रुख किया था औए वह वडाला परिसर में ही मजदूरी कर अपना व अपने परिजनों का पालन पोषण कर रहा था। मौजूदा समय में रोहित कि उम्र लगभग 43 वर्ष बताई जा रही है। रोहित अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। अचानक उसके लापता होने से उसका पूरा परिवार सदमे में है। झारखंड राज्य, हजारीबाग जिला के नौवाडीह बराई निवासी , रोहित नेपाली मंडल के घर उनकी, पत्नी, तीन बेटियां और एक नाबालिग बेटा है, जो अब पूरी तरह अनाथ हो गए हैं।

वडाला टी टी पुलिस को सुचना देने वाले कामेश्वर मोहन मंडल और विनोद यादव के अनुसार रोहित अपना व अपने परिवार कि जीवन शैली को सुधारने और आर्थिक तंगियों उबरने के लिए मुंबई आया था। फ़िलहाल रोहित कि तालाश हर बिन्दुओं कि जा रही है, ऐसे में अगर किसी सज्जन को रोहित का पता चले तो कृपया वडाला टी टी पुलिस या मोबाईल क्रमांक 98927 03682 संपर्क करें, इस शुभ कार्य के उचित मुआवजा दिया जायेगा। साथ रोहित परिवार अगन्तु का आजीवन आभारी रहेगा।

Tegs: #Wadala Police searching for missing Rohit from Jharkhand.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *