एस. पी. सक्सेना/बोकारो। आगामी जेटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न लॉज और होटलों का निरीक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार एवं बेरमो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

पुलिस बल की उपस्थिति में फुसरो बाजार के पूरे इलाके में जांच-पड़ताल की गई। प्रशासन ने आमजनों से शांति बनाए रखने और परीक्षा के दौरान सहयोग करने की अपील की है। इस अवसर पर जांच टीम ने परीक्षा स्थल के आसपास सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी परखी।
![]()













Leave a Reply