Advertisement

जन्मांध शिवानी को मिला 100 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता

ए. के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में आसनबनी पंचायत के गांव चतरो रहिवासी मंगल सिंह के सात वर्षीय पुत्री जो जन्मांध होने के बावजूद सरकारी सारी सुविधाओं से वंचित थी।

जानकारी के अनुसार सूचना पाकर पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल द्वारा सबसे पहले प्रखंड के आधार केंद्र के माध्यम से बच्ची का आधार कार्ड बनवा दी गई। उसके बाद सदर अस्पताल की दिव्यांगता जांच शिविर से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा दी गई। बताया जाता है कि 19 सितंबर को पूर्व जिला पार्षद मंडल द्वारा स्वयं बच्ची के घर जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। साथ हीं परिजनों kk यथासिघ्र जरूरत के कागजातों को तैयार करने को कहा गया।

ज्ञात हो कि, दिव्यांगता जांच शिविर द्वारा जांच कर निर्गत दिव्यांग प्रमाण पत्र में सीवानी सिंह को 100 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। आगे उन्हें स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ मिलने की संभावना है। मौके पर पूर्व जिला पार्षद के साथ समाजसेवी मुनीराम बास्के आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *