Advertisement

चित्रगुप्त पूजा को लेकर बोकारो में तैयारी बैठक का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कायस्थ समाज के पुरोधा श्रीचित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर बीते 26 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार श्रीचित्रगुप्त पूजा महापरिवार विकास एवं कल्याण समिति जनवृत एक बोकारो इस्पात नगर की ओर से आगामी चित्रगुप्त पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वी. एम. बक्शी ने की। बैठक में आगामी चित्रगुप्त पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि पूजा के माध्यम से समाज के तमाम जनों को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के महासचिव अनल कुमार ने बताया कि आगामी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक में अध्यक्ष संजय सिन्हा, महासचिव अनल कुमार, सुनील श्रीवास्तव, सुशांत शिशिर, ए.के. सहाय, अंशुमाली श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, राहुल, अतुल, राजीव रंजन, सुमन, विवेक, संचित सहित अन्य सदस्य तथा महिला सदस्यों में शिल्पी बक्शी, गुंजिता सिन्हा, तुलिका श्रीवास्तव एवं प्रिया श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *