रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मंडल कार्यालय में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
जानकारी के अनुसार 25 सितंबर को अपराह्न 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आनंद महतो, महामंत्री अनीश जायसवाल, हीरालाल स्वर्णकार, बबलु जायसवाल, कमल दास, अभय जायसवाल, रफीक अंसारी, जयप्रकाश नायक, प्रकाश जायसवाल, रिंकू प्रजापति, जटल अडी, गौरव जायसवाल, राहुल जायसवाल, आलोक कुमार गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं रहिवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की गई।
![]()













Leave a Reply