Advertisement

केंद्रीय विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी मुख्यालय में चेयरमैन को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ऑल वेली विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति केंद्रीय कमिटी के विस्थापित प्रतिनिधियों ने डीवीसी अध्यक्ष राजेश पांडेय से मुख्यालय कोलकाता में मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। साथ ही विस्थापित समस्याओं से सम्बन्धित आठ सूत्री मांग पत्र सौंप कर जल्द समाधान करने का अनुरोध किया।

इसकी जानकारी विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव बालेश्वर यादव एवं केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मण्डल आदि नेताओं ने 2 सितंबर को दी। समिति नेताओं ने कहा कि विस्थापितों के मुख्य मांगो में डीवीसी मुख्यालय द्वारा निर्धारित वर्ष 2024 सर्कुलर के तहत 20-25 लाख रुपए के ठेका कार्य सभी परियोजनाओं में विस्थापित परिवारों को सर्कुलर में संशोधन करते हुए दिया जाय। बोकारो थर्मल में 850 मेगावाट का एक नया पावर प्लांट का निर्माण शीघ्र किया जाए। डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। वर्ष 2001 को उपायुक्त बोकारो द्वारा अधिग्रहित रैयतों के परिवारों की सूची बनाई गई थी उसे संशोधन करते हुए एक सूची पुनः बनाकर विस्थापितों को एएमसी/एआरसी ठेका कार्यो में नियोजित किया जाय, डीवीसी द्वारा पुर्नवास रैयतों को जमीन का मालीकाना हक शीघ्र दिया जाए।

सूचीबद्ध विस्थापित परिवारों को मृत आश्रितों के तरह विस्थापितों को भी 15 लाख रुपए भुगतना किया जाए।डीवीसी द्वारा अधिग्रहित जमीन पर केवल सोलर प्लांट स्थापित करें, उसके अतिरिक्त गैरमजूरवा जमीन तथा वर्षो रैयतों द्वारा खेती कर रहे हैं वैसे जमीन पर सोलर नहीं लगाया जाए शामिल है। इस अवसर पर विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति के दिनेश भारती, विकास कुमार सिंह, बासुदेव महतो आदि विस्थापित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *