Advertisement

के. बी. कॉलेज बेरमो में मनाई गयी विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंगिभूत बोकारो जिला के हद में के बी कॉलेज बेरमो में 23 सितंबर को विनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती मनाई गयी।

कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर दिवंगत महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प से श्रद्धांजलि देकर उनके किए गए समाज में योगदानों को याद किया गया। इस अवसर पर के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि विनोद बिहारी महतो का संदेश पढ़ो और लड़ो का मर्म आज भी जीवित है।

झारखंड आंदोलन के अग्रदूत के रूप में वे जाने जाते हैं। कहा कि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय धनबाद का नाम इसी शख्स के कृति के आधार पर रखी गई है। जयंती समारोह में प्राचार्य सहित परीक्षा नियंत्रक डॉ साजन भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, बबन सिंह, बालेश्वर यादव, पप्पू कुमार यादव, संजय कुमार दास आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *