Advertisement

कसमार में एसआईआर की सुनवाई में उमड़े मतदाता, हुई दस्तावेजों की जांच

नो मैपिंग व् विसंगति मामलों के निपटारे के लिए टांगटोना पंचायत भवन में शिविर

रंजनवर्मा/कसमार (बोकारो)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नो मैपिंग एवं विसंगति वाले मतदाताओं के मामलों की सुनवाई के लिए 24 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में टांगटोना सहित आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में मतदाता आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच करते हुए मामलों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की।

इस अवसर पर कसमार सीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नो मैपिंग और विसंगति से जुड़े मामलों में संबंधित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जा रहा है। मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत पात्र मतदाताओं से संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। शिविर में पहुंचने वाले मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में मतदाताओं को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कहा कि प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीआई प्रवीण कुमार ने कहा कि शिविर में मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और मामलों की जांच की जा रही है। मतदाताओं की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शिविर में उपरोक्त के अलावा प्रधान सहायक मनोज दास, राजस्व कर्मचारी जमील अहमद, मदन महतो, टिंकू लहेरी, अनिल कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे और अपने मामलों की सुनवाई कराई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *