पूजा समिति का राकेश रंजन कार्यकारी अध्यक्ष, विष्णु सचिव व् गणेश कोषाध्यक्ष
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार चौक स्थित महावीर मंदिर परिसर में श्रीश्री गणेश महोत्सव पूजा समिति की ओर से गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आगामी 14 से 19 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन, डांस प्रतियोगिता सहित कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन को लेकर समिति की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त श्रीगणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें राकेश रंजन को कार्यकारी अध्यक्ष, जीतू सिंह को उपाध्यक्ष, विष्णु जायसवाल को सचिव, बैद्यनाथ गोस्वामी को उपसचिव, गणेश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा रंजन मिश्रा को संरक्षक बनाया गया है।
जानकारी देते हुए एक सितंबर को कार्यकारी अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि गणेश महोत्सव को इस बार श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करना है। समिति के सभी सदस्य पूरी जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
सचिव विष्णु जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के रहिवासियों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की। कोषाध्यक्ष गणेश कुमार ने कहा कि गणेश महोत्सव पूरे कसमार क्षेत्र का धार्मिक उत्सव है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सकता है।
समिति श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
ज्ञात हो कि, श्रीश्री गणेश महोत्सव पूजा समिति में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा हरीशंकर प्रजापति, आकाश ठाकुर, उमाशंकर, पवन, गणेश, विवेकनाथ कुमार, उमाशंकर बंटी, उपेंद्र, धनंजय, जितेंद्र कुमार, कुशल, पुनीत, सौरभ, रवि, जीतू, दिगंबर, अजय, करण, आनंद, मुन्ना, पिंटू, राहुल, पिंकी, अमिताभ, अमितेश, पिंटू गुप्ता, करण, शशांक, मनोज, संजीत, गौतम, विष्णु, अभिषेक, अमरेश, निर्मल समेत अन्य सदस्य शामिल हैं।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को कलश स्थापना एवं गणपति स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी। 15 सितंबर को पूजा-अर्चना, आरती, प्रसाद वितरण एवं कीर्तन-भजन होगा। 16 सितंबर को विशेष पूजा के साथ डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
17 सितंबर की रात 9 बजे से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा, जो महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके बाद 18 सितंबर को धार्मिक कार्यक्रम और 19 सितंबर को शाम 5 बजे गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कसमार तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से गणेश महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
![]()













Leave a Reply