Advertisement

एसआईआर की आड़ में चुनावी धांधली, बर्खास्त हो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

पुरनाडीह में पेटरवार प्रखंड इंडिया गठबंधन की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एसआईआर रद्द करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने के सवाल पर इंडिया गठबंधन पेटरवार प्रखंड की बैठक एक नवंबर को बोकारो जिला के हद में चलकरी के पुरनाडीह में सम्पन्न आयोजित किया गया। अध्यक्षता माले के वरिष्ठ नेता पंचानन मंडल ने किया।

बैठक में उपस्थित इंडिया गठबंधन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य स्थायी कमिटी सदस्य कॉमरेड भूवनेश्वर केवट ने कहा कि देश में एसआईआर की आड़ में चुनावी धांधली की जा रही है। यह पूरी तरह से लोकतंत्र और संविधान विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद भाजपा बेचैन हो गई। इसके बाद देश में अघोषित आपात काल की स्थिति पैदा कर दी गई है। रिज्यूम चेंज के आरोप में नेहा बोरा समेत आंदोलनकारियों को पीस बॉन्ड भरने को मजबूर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांधीजी की तरह नेहा ने अंग्रेजों की अनुयायी सरकार के सामने झुकने से इंकार कर दी है, अब सड़को के आंदोलनों से घबराकर केंद्र सरकार भीड़ के खिलाफ ही दुष्प्रचार कर रही है। अब यह तय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा वरना मोदी सरकार की विदाई तय है। कांग्रेस नेता अशोक मंडल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नवम्बर का संघर्ष देश में याद किया जाएगा। वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है। बन्दिशों से देश का युवा डरने वाले नहीं हैं। अब सिर्फ सीईसी ज्ञानेश को नहीं मोदी सरकार को भी जाना होगा।

बैठक में भाकपा माले नेता बैजनाथ सिंह, राज केवट, कांग्रेस नेता कुतुबुद्दीन अंसारी, निमाय मंडल, झामुमो नेता चुनीलाल केवट, नित्यानंद महतो, अशोक मोहली, लखन नायक, शंकर मांझी, रूपलाल केवट, इतवारी देवी, मकसूद आलम, कमल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *