Advertisement

आम होने लगा है कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लाख प्रशासनिक प्रयासों के बाद भी बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखा जा रहा है।

आयेदिन इस मुख्य सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना के कारण मौत, वाहन क्षतिग्रस्त, सड़क जाम, झड़प आदि की घटनायें आम हो गया है। इसी क्रम में बीते 16 सितंबर की दोपहर गायत्री कॉलोनी के समीप झामुमो का झंडा लगा एक स्कार्पिओ क्रमांक -JH01JQ/4540 से स्कूटी क्रमांक-JH11AN/3434 की टक्कर हो गयी। हालांकि स्कूटी सवार को इस दुर्घटना में हल्की चोट आयी। बावजूद इसके स्कूटी सवार तथा स्कार्पिओ चालक में हल्की झड़प हो गयी।

घटना के बावत बताया जाता है कि बिना हेलमेट पहने स्कूटी पर एक महिला सहित तीन जन सवार होकर कथारा से फुसरो की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे उपरोक्त स्कार्पिओ ने स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दी। जिससे स्कूटी सड़क पर ही गीर गया। इसके बाद स्कूटी सवारों ने सड़क पर हीं हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके कारण उक्त मार्ग पर थोड़ी देर अफरा तफरी का माहौल बन गया। बाद में राहगीरों तथा रहिवासियों के हस्तक्षेप के बाद घायल स्कूटी सवार के इलाज के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। तब जाकर कही उक्त सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम हो सका।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *