बैठक में सोनपुर, दरियापुर, दिघवारा एवं परसा प्रखंडों के पत्रकार हुए शामिल
प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पत्रकारों के हितों की रक्षा, सम्मान और एकजुटता के उद्देश्य से एक नंवबर को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल पत्रकार संघ का गठन किया गया।
सोनपुर के एएनएम ट्रेनिंग सेंटर स्थित वैभव सिंह के आवास परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिला के हद में दिघवारा प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार शर्मा दिघवारवी की अध्यक्षता और अवध किशोर शर्मा के संचालन में संपन्न इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार शामिल हुए।
बैठक में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ हीं बैठक में सर्वसम्मति से संजीत कुमार को अध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह को महासचिव और वैभव सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा संगठन में अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई जिनमें उपाध्यक्ष दीपक कुमार (दिघवारा), दिनेश द्विवेदी (दरियापुर), सोहन ठाकुर (परसा) सचिव एस.पी. सिंह (सोनपुर), अजीत कुमार सोनू (दिघवारा), विपिन कुमार शर्मा (दरियापुर), दीपक कुमार (परसा), रौशन कुमार (परसा), मीडिया प्रभारी गौतम कुमार (सोनपुर), सह मीडिया प्रभारी विष्णु तिवारी (नयागांव) के अलावा वरिष्ठ पत्रकारों को मार्गदर्शन के लिए संगठन में संरक्षक के रूप में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त विधि सलाहकार के रूप में भी तीन वरिष्ठ अधिवक्ता सह पत्रकार को शामिल किया गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और पत्रकारिता की गरिमा व निष्पक्षता को बनाए रखना है। कहा गया कि जल्द ही कार्यसमिति का विस्तार किया जाएगा और जो साथी बैठक में शामिल नहीं हो सके, उन्हें भी संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में मनीष कुमार, मनीष कुमार सिंह, दीपक कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, महावीर कुमार साह सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply