प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर रहिवासी अधिवक्ता सुजीत कुमार जायसवाल की मां एवं कृषि व्यवसायी अविनाश प्रसाद भगत की धर्मपत्नी माधुरी देवी का 25 अक्टूबर की अहले सुबह निधन हो गया। वे 78 वर्ष की वृद्धा थी तथा पिछले कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित थी। उनके निधन की खबर से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, बीते 24 अक्टूबर की रात माधुरी देवी को सांस लेने में थोड़ी परेशानी हुई थी। दवा और उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई थी। हालांकि, 25 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके पुत्र सुजीत कुमार जायसवाल अधिवक्ता, जयप्रकाश जायसवाल व्यवसायी और विनोद कुमार जायसवाल शिक्षक हैं। उनके निधन पश्चात दर्जनों रहिवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply