सीसीएल प्रबंधन की पहल से अवैध कोयल कारोबारियों में हड़कंप
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एमएमडीआर एक्ट के तहत 4 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक के आदेशानुसार क्षेत्रिय सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र के बंद अंगवाली खदान के दो अवैध सुरंग को जेसीबी मशीन द्वारा भरा गया।
इस अवसर पर अवैध सुरंग भराई में पटेरवार थाना से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) उदय कुमार, महाबीर उरांव, रमेश कुमार, सीताराम करमाली, रमेश ठाकुर, सीआईएसएफ के एएसआई उदय प्रताप सिंह, प्रधान सिपाही सुभाष यादव, अजय कुमार, प्रभाकर कुमार, अपराध शाखा से एस.के. खरवार, एस के तिवारी, सीसीएल सुरक्षा विभाग के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी अनाम वारिस, एएसएसआई कृपाल सिंह, मानिक दिगार, गृह रक्षक (होमगार्ड) मुकेश कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार रजक, अफरोज़ अंसारी, दिलचंद आदि शामिल थे। मौके पर उपस्थित अधिकारियों की टीम ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। सीसीएल प्रबंधन तथा सीआईएसएफ की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप है।
अनियंत्रित होकर युवक बाइक सहित गड्ढे में गिरा,अस्पताल में इलाज
एस अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में अंगवाली-फुसरो के बीच दामोदर नदी पुल के उत्तरी छोर के निकट बीते 3 सितंबर की रात एक युवक अनियंत्रित होकर अपनी बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा और बुरी तरह चोटिल हो गया। विक्की महतो नामक उक्त युवक बेरमो थाना क्षेत्र के सिंगारबेरा बस्ती का बताया जाता है, जो उक्त रात छपरडीह से अपने घर जा रहा था। उसे घायल अवस्था में केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरांत बोकारो रेफर कर दिया। घायल युवक का ईलाज चास स्थित केएम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है।
![]()













Leave a Reply