Advertisement

केबी कॉलेज बेरमो के जंतुशास्त्र विभाग ने मनाया ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित केबी कॉलेज में 13 फरवरी को ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कॉलेज के जंतुशास्त्र विभाग ने प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट (जीबीबीसी) प्रत्येक वर्ष 13 से 16 फरवरी के मध्य में आयोजित किए जाते हैं। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि जंतुशास्त्र विभाग के छात्र-छात्रा अपने आसपास के पंछियों को देखते हैं, उनकी गणना करते हैं और ऑनलाइन टूल ई बर्ड के माध्यम से डेटा साझा करते हैं।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष जंतुशास्त्र विभाग डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट समृद्ध जैव विविधता और सक्रिय पक्षी प्रेमियों के योगदान को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कॉर्नेल लेब ऑफ ऑर्निथोलॉजी और नेशनल ओडबोन सोसायटी द्वारा वर्ष 1998 में ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट कार्यक्रम शुरू किया गया था। डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि कॉलेज स्तर पर यह सर्वेक्षण पक्षी विज्ञान (आर्थिनोलॉजी) को समृद्ध बनाते हैं। कहा कि भारत में वर्ष 2013 से ही जीबीबीसी कार्यक्रम की शुरुआत हो गई थी और देश भर में अधिक से अधिक पक्षी प्रेमियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और अधिक से अधिक प्रजातियों की पहचान की।

मौके पर जंतुशास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में विभिन्न पक्षियों को पहचानने का कार्य किया। जंतु शास्त्र विभाग द्वारा इस अवसर पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम ताजुद्दीन अंसारी, द्वितीय रमाशा फातिमा, तृतीय स्थान पर ऋचा प्रजापति रहे। तीनों विजेताओं को प्राचार्य लक्ष्मी नारायण एवं प्रो. इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि, जंतु शास्त्र विभाग द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *