Advertisement

जिप उपाध्यक्ष ने बुटीटाॅड़ तालाब में स्नानघाट निर्माण कार्य का किया उद्धघाटन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत दुर्गापुर के टोला बुटीटाॅड़ में 15वें वित्त आयोग राशि से बनने वाले स्नानघाट निर्माण कार्य का 6 फरवरी को उद्धाटन किया गया। उद्घघाटन बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कसमार प्रमुख नियोति कुमारी, स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो, पंसस अंजू देवी, उप मुखिया पंचानन महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे है। इसमें स्थानीय रहिवासियों की भी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तालाब में कीचड़ हो जाने के कारण नहाने- धोने में रहिवासियों खासकर महिलाओं को अब सुविधा मिलेगी।

प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि कसमार के सभी गांवों व टोलों में सर्वागीण विकास को लेकर हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा कि विकास करना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि स्थानीय रहिवासियों को सरकार के लाभ योजनाओं से जोड़ा जायेगा। इसके लिए प्रयास जारी है। कहा कि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजना को पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर दुर्गापुर के पंंसस अंजू देवी, उप मुखिया पंचानन महतो, वार्ड सदस्य रंजू देवी, संजू देवी, महेश शर्मा, सनातन महतो, नागेश्वर महतो, निरंजन महतो, चन्द्र नाथ महतो, चकेश्वर महतो, कपिलेश्वर महतो, उमा देवी, चांदनी देवी, संगीता देवी, पूनम देवी, नेमिया देवी, किरण देवी आदि दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *