विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। जिला परिषद बोकारो की अध्यक्षा सुनीता देवी ने झारखंड के मुख्य सचिव कला एवं संस्कृति को पत्राचार कर जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम को विकसित करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार जिप अध्यक्षा सुनीता देवी द्वारा मुख्य सचिव झारखंड सरकार एवं निदेशक पर्यटन विभाग को 8 दिसंबर को पत्र भेजकर तेनु डैम को पतरातू डैम की तर्ज पर विकसित करने का अनुरोध किया है। बताया जाता है कि पूर्व में भी जिप अध्यक्षा द्वारा पत्राचार किया गया, किन्तु अबतक इस मामले में केवल फाइलों में ही कार्य हो रहा है।
जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ है। जिस कारण पुनः उन्होंने भेजे गये पत्र में कहा है कि तेनु डैम बोकारो जिला में स्थित है। साथ ही एशिया का बड़ा मिट्टी का प्रसिद्ध बांध है। यह पतरातु डैम से कई गुना बड़ा है। तेनु डैम को अगर पूर्ण रूप से विकसित किया जाता है तो झारखंड सहित अन्य राज्यों से पर्यटको का आवागमन होता है। साथ ही स्थानीय रहिवासियों एवं डैम के विस्थापित परिवार को रोजगार का बड़ा साधन उपलब्ध होगा। कहा है कि तेनु डैम अगर विकसित होता है तो बोकारो में एक बहुत बड़ा उपलब्धि भी माना जाएगा, जो सरकार की उपलब्धिों में से एक होगा।
![]()













Leave a Reply