एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला परिषद बोकारो की अध्यक्षा सुनीता देवी ने 30 मई को बोकारो जिला के नवनियुक्त जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) तथा पुलिस अधीक्षक (एसपी) से भेंट की।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के नवनियुक्त जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा को उपायुक्त कार्यालय में मिलकर बोकारो जिला ग्रामीण क्षेत्र सह पंचायती राज की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही अवगत कराई कि जिला के हद में गोमिया प्रखंड सहित जिला के सभी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने की आवश्यकता है।

इसके बाद जिप अध्यक्षा बोकारो जिला के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह को भी बोकारो जिला में स्वागत एवं बुके देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ उनके पति व् समाजसेवी चितरंजन साव, विस्थापित नेता प्रदीप महतो, कमल कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply