Advertisement

विधानसभा चुनाव में जगन्नाथपुर से झामुमो टिकट के लिए दावा करेगी जिप अध्यक्ष लक्ष्मी

प्रहरी संवाददाता/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झामुमो प्रखंड समिति नोवामुंडी की एक बैठक 12 सितंबर को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के हिरजी हाटिंग में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री लक्ष्मी सुरेन ने की।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से झामुमो महा गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने पर परिचर्चा की गई। जिप अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि विगत दिनो लोकसभा चुनाव में देखा गया है कि इस विधानसभा क्षेत्र में झामुमो का वोट प्रतिशत बढ़ा है।

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से आम जनता, मतदाता एवं कार्यकर्ताओं की मांग है कि महा गठबंधन के तहत पार्टी यह सीट झामुमो को देती है तो भारी मतों से जीत दर्ज करायेगी। उन्होंने कहा कि जैसा कि विगत दिनों लोकसभा चुनाव मे देखने को मिला। यदि यह सीट कांग्रेस को मिलती है तो यह बीजेपी के लिए आसान जीत होगी।

विगत चुनाव के मद्देनजर सिटिंग विधायक के क्रिया कलापों, कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी देखी गई है। कांग्रेस विधायक से झामुमो कार्यकर्ता का विश्वास नहीं रहा है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव झामुमो मजबूती के साथ महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने विगत दिनो प्रखंड समिति के माध्यम से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा चुनाव लड़ने की मंशा से अवगत कराई है। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता वृंदावन गोप, हेमराज सोनार, रिमू बहादुर सोमा महतो, विश्केशन महापात्रो सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *