Advertisement

जिप अध्यक्षा ने बिरसा नगर के रहिवासियों के बीच की बर्तन वितरण

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने बीते लोकसभा चुनाव में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा क्षेत्र के बिरसा नगर दो में रहने वाले रहिवासियों से किया गया वादा को पुरा किया।

जानकारी के अनुसार जिप अध्यक्षा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यहाँ के रहिवासियों को वे हर संभव सहयोग करेगी। गरीबी के कारण किसी भी कार्यक्रम आयोजित होने पर सामूहिक भोजन बनाने के लिए टेंट हाउस से भाड़ा पर बर्तन लाना पड़ता है।

जिसके लिए यहाँ के गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले रहिवासियों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस पर उन्होंने चुनाव के दौरान दौरे पर बिरसा नगर में वादा की थी कि चुनाव में जो भी परिणाम आये, मैं भोजन बनाने की बर्तन जरुर दुंगी।

क्षेत्र की जनता से किए गए वादे के मद्देनजर जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन द्वारा 23 जुलाई को रहिवासियों को खाना बनाने का बर्तन वितरण किया गया। जिप अध्यक्षा द्वारा बर्तन वितरण किए जाने पर रहिवासियों ने हर्ष जताया।

इस अवसर पर जिप अध्यक्षा सूरेन ने कहा कि अब समय आ गया है सेवा करने का। उन्होंने कहा कि राजनीति कम से कम करनी है तथा काम ज्यादा से ज्यादा करना है, ताकि रहिवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *