Advertisement

सरहुल पर्व पर आदिवासी महिला, पुरुष संग थिरके जिप सदस्य

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के बेहरागोड़ा खांजों नदी किनारे स्थित जाहेरथान (जेहरास्थल) पर 9 मार्च को सोनोट जाहेर बोंगा समिति द्वारा बाहापर्व उर्फ सरहुल पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। यहां उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिप सदस्य आदिवासी महिला, पुरुष संग नृत्य संगीत पर जमकर थिरके।

सरहुल पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू ने संथाली भाषा में कहा कि सरहुल हमे बताता है कि प्राकृतिक सौंदर्य हमारे पूर्वजों की धरोहर है। इसे संभाल कर रखना हम सब का मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धरती, जंगल, पर्वत आदि की सुरक्षा की जिम्मेवारी भी हम सभी पर है।

पूर्व में नायके पुजारी, मांझी हाडम द्वारा बाहा स्थल पर पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि सहित अन्य प्रतिनिधियों का स्वागत फूलमाला से किया गया। मांदर की थाप पर आदिवासी पुरुष, महिला समूह संग घंटो थिरके मुख्य अतिथि।

मौके पर अध्यक्ष अमित सोरेन सहित डॉ करमचंद प्रग्नेत, पंसस जीतलाल सोरेन, जगदीश मुर्मू, बीरबल मुर्मू, रामप्रसाद प्रग्नेत, किशोर प्रग्नेत, चमन सोरेन, विश्वनाथ मरांडी, उप मुखिया मोहन मांझी, जगजीवन मुर्मू, हाड़ीराम सोरेन, बैजनाथ मरांडी, गणेश सोरेन, निमाय मुर्मू, बिरेंद्र मुर्मू, फुलेश्वर सोरेन, शोखाबाबा, महेश मांझी, सुखराम मुर्मू सहित ग्रामीण रहिवासी महिला, बच्चे, युवक, युवतियां काफी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *