Advertisement

जिप सदस्य संतोष पांडेय ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के जिला परिषद क्रमांक 12 के जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास के पहिए को आगे बढ़ाने के लिए कुल सात योजनाओं का 27 अप्रैल को शिलान्यास किया।

जानकारी के अनुसार जिप सदस्य पांडेय ने अपने जिला परिषद क्षेत्र मे विभिन्न पंचायत के मुखिया, जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश सहित क्षेत्र के रहिवासियों की मौजूदगी में सबसे पहले दुग्दा पूर्वी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 79 के परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण, पश्चिमी पंचायत के गुरुद्वारा परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने, बड़कीटांड़ में छठ घाट का निर्माण, दुग्दा दक्षिणी पंचायत के दुर्गा कॉलोनी के सामुदायिक भवन के सामने पेवर ब्लॉक लगाने, शशि शर्मा के घर से लेकर अमित शाह के घर तक स्लेब युक्त नाली निर्माण, कुरुम्बा पंचायत के शिव मंदिर के समीप गार्ड वाल निर्माण, जलहरी तालाब में छठ घाट का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिप सदस्य पांडेय ने बताया कि लगभग 30 लाख की लागत से उपरोक्त योजनाओं का निर्माण होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *