Advertisement

जिप सदस्य ने किया तालाब घाट का शिलान्यास

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने 22 दिसंबर को पडरिया गावं में तालाब घाट का शिलान्यास किया। मौके पर गोमियां पंचायत के मुखिया बलराम रजक सहित दर्जनों मौजूद थे।

तलाब में घाट निर्माण होने रहीवासियों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। बोकारो जिला के हद में गोमियां पंचायत के पडरिया गावं में पंद्रहवे वित्त आयोग से 22 दिसंबर को तालाब में घाट निर्माण का शिलान्यास जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने किया। इस अवसर पर गाँव के रहिवासियों ने बाजे गाजे के साथ जिप सदस्य का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिप सदस्य ने इसके बाद नारियल फोड़ कर एवं पूजा कर शिलान्यास किया।

मौके पर जिप सदस्य डॉ राज ने कहा कि अभी तो विकास की एक नीवं रखी गयी है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र में विकास की गाथा लिखेंगे। जो कार्य अब तक नही हुआ है वो सभी कार्य होगें। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास करने की उम्मीद से उन्हें जीत दिलायी है।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगे। मौके पर उपरोक्त के अलावा रोहित यादव, अशोक यादव, संतोष हलधर, विशाल कुमार, चौबे पाडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *